अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल रविवार को नगर के गल्ला मंडी में स्थित मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल से मिला। विधायक से शिक्षकों की समस्याएं सुनाई और इसके समाधान की मांग की। विधायक ने समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विधायक से मिलकर शिक्षकों ने चयन वेतन मान, समय से प्रमोशन और शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर विधायक ने इसे अधिकारियों से वार्ता करने और सदन में उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामइच्छा सिंह, उपेंद्र बहादुर सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, शहबाज आलम खान, धीरेंद्र विक्रम सिंह उपस्थित रहे।