चंदौली। क्षेत्र के माटीगांव स्थित आदर्श इंटर कालेज परिसर में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर शिक्षकों और छात्रों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने ओपी शर्मा को शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ने का सच्चा सिपाही बताया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि डा. शर्मा 48 वर्षो तक विधान परिषद के सदस्य रहे। उन्होंने शिक्षकों के दर्द को समझा और सड़क से सदन तक आवाज बुलंद की। शोक सभा में प्रधानाचार्य विवेक कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, शिवप्रकाश सरोज, ऋषिकेश सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, रामअशीष सिंह, संजीव कुमार सिंह, भरत सिंह, डा. सबिता, सुभाष कुमार मौजूद रहे।