फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण: डॉ. महेंद्रनाथ

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की सभी एमएलसी सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से क्षेत्र, सेक्टर और बूथ स्तर पर सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करने को कहा। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र अग्रहरि ने दी।
डॉ. पांडेय ने कहा कि शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता और समन्वय के साथ चुनावी अभियान को गति देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में प्रभारी मीणा चौबे, विधायक कैलाश आचार्य, रमेश जायसवाल और सुशील सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें