फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Nov 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
धरना देते शिक्षक।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयों में शिक्षकों हेतु जारी शासनादेश में संशोधन किए जाने सहित अन्य मांगों को पुरजोर ढंग से उठाया। अंत में सम्मान  जनक मानदेय  के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक मालती राय को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि सरकार वित्त विहीन शिक्षकों को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट करें और सभी को शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के लिए एक सम्मानपूर्वक  मानदेय जारी करें। शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी मानदेय के दायरे में लाया जाए। इसके अलावा अप्रशिक्षित शिक्षकों को भी इसमें शामिल कर मानदेय जारी करने की कवायद पूरी की जाए, ताकि शिक्षा से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सके। कहा कि अगर 12 दिसंबर तक प्रदेश सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना देंगे।  
 इस अवसर पर ओमप्रकाश चौबे, मनीष प्रजापति, गीता राय, पूनम, दिनेश यादव, साहब सिंह, लालमुनि, जयशंकर यादव, श्रीराम, राजेंद्र, दिनेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें