फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के बाबत जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व केंद्र व्यस्थापकों के साथ बैठक हुई। जहां परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक व अधिकारियों को निर्देश दिए। केंद्रों पर निगरानी के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।किसी तरह की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में 28 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 केंद्रों पर होगी। इसमें परीक्षा के लिए 16,315 केपरीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा होगी। इसमें 9829 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। इसमें 6486 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में प्राथमिक व दूसरी पाली में पूर्व माध्यमिक स्तर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अधिकारियों की टीम लगातार चक्रमण कर जायजा लेती रहेगी। कक्षों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रकाश, सफाई आदि की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर विजय प्रकाश सिंह ने भरोसा दिलाया कि नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। इसको लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डर के जरिए निगरानी की जाएगी। इस दौरान एडीएम उमेश मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ रामचंद्र शुक्ल, डॉ महेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें