फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए पालिका को मिले 16.97 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कूड़ा प्रबंधन को लेकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगातार कार्य किये जा रहे है। पालिका क्षेत्र निकलने वाले ठोस कूड़ें के प्रबंधन के लिए पालिका को 16 लाख 97 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। इस राशि से पालिका द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रकार की मशीनों की खरीदारी की जाएगी। मशीनों को एमआरएफ सेंटर पर स्थापित किया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो जनवरी माह से कूड़ा प्रबंधन का कार्य पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगा। शहरों में घरों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए शासन की ओर से लगातार कार्य किये जा रहे है। इसके तहत कचरे के निस्तारण के लिए एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फेसेलिटी) सेंटर स्थापित किये जाने के साथ ही सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर उसे उपयोग में लाये जाने के इंतजाम भी किये जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 16 लाख 97 हजार रुपये मिले हैं। इस राशि से विभिन्न प्रकार की मशीने खरीदी जाएंगी। नगर पालिक इन मशीनों को सकलडीहा तहसील क्षेत्र के सलेमपुर में बनाये जा रहे एमआरएफ सेंटर में लगायेगी। यहां लगने वाली वेईंग मशीन, फ्लैट सेग्रीगेशन कन्वेयर बेल्ट, फटका मशीन, हाइड्रोलिक वेल प्रेस समेत अन्य मशीनों की मदद से ठोस कूड़े मसलन शीशा, तांबा, पीतल, लकड़ी, प्लास्टिक, रबर को अलग-अलग किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि जनवरी माह तक एमआरएफ सेंटर शुरू कर वहां मशीनों को स्थापित कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें