फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अध्यापक पर छात्र का गला दबाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया नगर के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में एक अध्यापक ने शैक्षणिक भ्रमण को लेकर उपजे विवाद में मंगलवार को 12वीं के छात्र कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि अध्यापक ने छात्र का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद छात्र की तबीयत काफी बिगड़ गई। उसका वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
छात्र की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का दल बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस से जा रहा था।
विज्ञापन

लालपुर गांव निवासी 12वीं के छात्र अनुराग सैनी बैठने लगा। शैक्षिक भ्रमण प्रभारी डॉ. रामबचन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को बैठाने में लगे थे। वहीं शिक्षक दिनेश यादव छात्र अनुराग को बस से बाहर निकल रहे थे। शैक्षिक भ्रमण पर जाने न जाने को लेकर अध्यापक व छात्र आपस में उलझ गए और हाथापाई शुरू हो गई।
आरोप है कि शिक्षक दिनेश यादव ने छात्र अनुराग को उसके गले में पहने परिचय पत्र में लगी रिबन खींचते हुए कार्यालय ले गए जहां उसका गला दब गया था। घटना के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया।
घंटों पंचायत के बाद कोतवाली में सुलह समझौता हो गया। वहीं बुधवार को छात्र अनुराग की हालत गंभीर होने के साथ ही वह अचेत हो गया। उसकी हालत को देखते हुए छात्र को लेकर परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां स्थिति ठीक नहीं होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया।
मनोचिकित्सक डॉ. मोना डोला ने कहा कि छात्र प्रथम दृष्टया मानसिक तनाव से ग्रसित प्रतीत हो रहा है। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. राजेश यादव ने कहा कि छात्र और अध्यापक के बीच उपजे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी। सीओ रघुराज ने बताया कि शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें