फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रधानाध्यापक पर हमले का आरोपी शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेट के भटसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में विवाद के बाद प्रधानाध्यापक को कलछा से मारकर सिर फोड़ने के आरोपी सहायक अध्यापक राजेश मिश्रा को मंगलवार को बीएसए सत्येंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया। दो खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की। वहीं, आरोपी शिक्षक को बीआरसी नियामताबाद में संबद्ध कर दिया गया है। क्षेत्र के भटसा अहिकौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 3 मई 2024 बृहस्पतिवार को कक्षा में पढ़ाने के लिए कहने पर सहायक अध्यापक राजेश मिश्रा ने प्रधानाध्यापक रवींद्र सिंह को गर्म कलछे से मारकर सिर फोड़ दिया। घायलावस्था में प्रधानाध्यापक को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधानाध्यापक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा खाली था, जिसमें जाने के लिए उन्होंने सहायक अध्यापक राजन से कहा जो कक्षा से बाहर थे। यह बात सहायक शिक्षक को नागवार लगी और वे अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। जिसके बाद पास में ही खाना बने रहे बर्तन से गर्म कलछा निकालकर राजेश मिश्रा ने उन्हें सिर पर मार दिया। मामले में दो दिनों बाद मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश था। जिसके देखते हुए 46 दिनों बाद बीएसए सत्येंद्र सिंह ने मंगलवार को राजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया। बीएसए ने जारी पत्र में बताया कि सहायक अध्यापक राजेश मिश्रा पर प्रधानाध्यापक को कलछे से मारने, विद्यालय समय से न आने, दिनभर मोबाइल चलाने, अनुशासनहीनता, शिक्षक आचरण नियमों का उल्लंघन और अध्ययन-अध्यापन में रुचि न लेने का आरोप है। इस पर उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें