फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों, मकानों का टैक्स वसूलने के लिए सख्त हुआ नपा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका चेयरमैन और ईओ ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कर निरीक्षकों को चेताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर नगर के नए भवन और दुकानों का ब्यौरा एकत्र करें। इसके साथ ही टैक्स जमा किए जाने के लिए सभी को नोटिस जारी किया जाए। वहीं बैठक में सो रहे एक कर्मी पर कार्रवाई करते हुए चेयरमैन ने उसकी आधे दिन की तनख्वाह काटे जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका पीडीडीयू नगर को आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त है। वहीं नगर में स्वकर की व्यवस्था भी लागू है। बावजूद इसके नगर पालिका टैक्स विभाग की ओर से टैक्स वसूली में सुस्ती बरती जा रही है। टैक्स विभाग के कर निरीक्षकों की नकेल कसने के लिए मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार और ईओ कृष्ण चंद्र ने कार्यालय में बैठ की। इस दौरान चेयरमैन और ईओ ने कहा कि जिन भी भवनों या दुकानों का टैक्स अब तक जमा नहीं हो सका है उसके यहां जाकर टैक्स वसूलने की कार्रवाई की जाए। कहा कि वहीं अब तक कई ऐसे नए भवन है जिनका टैक्स जमा नहीं हो पाया है। ऐसे भवनों और दुकानों की एक सप्ताह के भीतर सूची तैयार कर टैक्स वसूलने के लिए कार्रवाई की जाए। चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि टैक्स वसूली में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें