फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टारगेट मुगलसराय नौ विकेट से पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आगरा के सोनेट क्लब में चल रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल जूनियर क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में आगरा ने टारगेट क्लब मुगलसराय को नौ विकेट से पराजित कर दिया। इस तरह मुगलसराय की टीम मुकाबले में उपविजेता रही।
विज्ञापन

टास जीत कर पहले खेलते हुए टारगेट स्पोर्ट्स की पूरी टीम 18 ओवर में 81 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से अमन ने 19, हर्ष ने 12, अखिल ने 15 रनों का योगदान किया। सोनेट आगरा की तरफ से अवधेश और गणेश ने तीन तीन विकेट चटकाए जबकि माइक, मनाल ने दो -दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट आगरा ने एक विकेट के नुकसान पर 13वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। टीम की तरफ से मनल ने नाबाद 39 रन बनाए। कृष्णा ने नाबाद 30 रन बनाए।
मनल मैन ऑफ फाइनल जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट अवधेश को दिया गया। अमन शर्मा बेस्ट बल्लेबाज और गणेश बेस्ट बॉलर चुने गए। अंपायरिंग कृष्णा और अनुराज ने की। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे। मुख्य अतिथि इदरीस अली ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें