फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोहसील में वकीलों ने की नारेबाजी, निकाला विरोध जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। संयुक्त बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को सभी स्थानीय तहसील के सभी न्यायालयों के कार्य ठप रखते हुए तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अधिवक्ता भवन से तहसील परिसर तक तहसीलदार के विरोध में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

अंत में तहसील गेट पर आयोजित सभा में तहसीलदार को नहीं हटाये जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
वकीलों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार की मनमानी के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी है। वकीलों, वादकारी और आम नागरिकों ने जिला के उच्च अधिकारियों से तहसीलदार को हटाने की मांग की लेकिन स्थानांतरण किए जाने की बजाए दोबारा तहसीलदार को स्थानीय तहसील में तैनाती दे दी गई है। इसके खिलाफ अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने चेताया है कि तहसीलदार के स्थानांतरण तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर पंकज सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अरूण कुमार, श्रीकांत राजभर, दशरथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें