दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को जूनियर टारगेट क्लब मुगलसराय और पटेल स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। इसमें टारगेट ने पटेल स्पोर्ट्स को सात विकेट से मात देकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर गई।
टॉस जीत कर पहले खेलते हुए पटेल क्लब ने सभी विकेट खोकर 138 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू ने 11, सत्यजीत ने 15 और कप्तान विकास ने दस रन बनाए। टारगेट क्लब की ओर से आकाश और अभि ने तीन तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट जूनियर ने शिवम के 55 रनों की आतिशी पारी की मदद से 27 ओवरों में 3 विकेट खोकर 139 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से प्रदीप ने 40 और सत्या ने 14 रन बनाए। अंपायरिंग असद और विजय रहे, जबकि स्कोरर अमन शास्त्री रहे। मुकेश पटेल मैच रेफरी रहे। संयोजक शौजब हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे से शिवपुर और सनराइज सिगरा के बीच मुकाबला होगा।