फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टारगेट एकेडमी ने जीता ओपनिंग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला ओलंपिक संघ के बैनरतले जिला क्रिकेट संघ चंदौली की ओर से पड़ाव स्थित खेल मैदान पर आयोजित टी ट्वेंटी क्रिकेट के ओपनिंग मैच में टारगेट ने पीसीए पटनवा को 84 रनों से हरा दिया। इस तरह टारगेट एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंच गई। प्लेयर ऑफ दी मैच विक्रांत रहे।
विज्ञापन

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टारगेट एकेडमी ने 16 ओवर में सात विकेट खोकर 220 रन बनाए। टीम की ओर से विक्रांत सिंह ने बीस बॉल पर तेज़ 52 रन बनाए। आर्यन ने 56 जबकि हर्ष ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। पीसीए की तरफ से जावेद ने तीन विकेट लिए। लक्ष्मण, अरुण और भोलू ने एक एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए की 138 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लक्ष्मण ने 29, विशाल ने 25 और जावेद ने नाबाद 30 रन बनाए। टारगेट की तरफ से रोहित ने तीन विकेट चटकाए।
वहीं विक्रांत और आर्यन ने एक एक विकेट लिए। तेज रन बनाने के साथ एक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने वाले विक्रांत प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इसके पहले मुख्य अतिथि समाज सेवी चंदन पिल्लई और विशिष्ट अतिथि सज्जाद रजा ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल की शुरूआत की। अंपायरिंग प्रियांशु पांडेय और पी शर्मा ने की। मैच रेफरी वसीम अहमद रहे। इस मौके पर सुमित, रंजीत, लक्ष्य, अनुराग, मुकेश पटेल आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत दीपक यादव ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजक शौजब हुसैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें