दुलहीपुर में खेले जा रहे अंडर 13 अंतर स्कूली क्रिकेट कप में विजेता टारगेट एकेडमी की टीम। स्रोत:
दुलहीपुर।
पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के बैनर तले ज्योति कॉन्वेंट अंतर स्कूली अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टारगेट एकेडमी ने स्ट्रांग एकेडमी को 10 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए टारगेट एकेडमी ने 20 ओवर में 138 रन बनाए। टीम की ओर से अनिकेत ने 28 रन बनाए। अंश ने 22 और ऋषभ ने नाबाद 20 जबकि रोहित ने 23 रन बनाए। स्ट्रांग एकेडमी की ओर से शुभम यादव और जैद खान ने 02-02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रांग एकेडमी ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए ही 52 रन बना लिए। इस बीच स्पिनर अंश ने एक-एक कर 3 विकेट लेकर स्ट्रांग को बैकफुट पर ला दिया। अंतिम दौर में आदित्य ने कुछ लंबे शॉट खेलकर जीत की उम्मीद जताई लेकिन टीम 1 ओवर पहले 128 रन पर ऑल आउट हो गई। शुभम यादव ने 10 चौके की मदद से शानदार 57 रन बनाए जबकि आदित्य ने 21 रन बनाए। आर्यन ने नाबाद 19 रन बनाए। टारगेट एकेडमी की ओर से अंश ने 03 और विराज ने 02 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अंश को चुना गया। शुभम यादव फाइटर ऑफ द मैच बने। अंपायरिंग हुसैन कुरैशी और संदीप पटेल रहे जबकि मैच रेफरी फराज रहे। मुख्य अतिथि एमएम सेठ और कल्लू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त यिका। धन्यवाद शौजब हुसैन ने दिया।