स्थानीय ग्राम सभा स्थित जामा मस्जिद में रविवार की रात रमजान के पवित्र महीने की विशेष नमाज तरावीह संपन्न हुई।
हाफिज जनाब मोहम्मद इश्तियाक के सानिध्य में एक-एक पारे की तरावीह मुकम्मल होने पर मस्जिद परिसर में रूहानी माहौल नजर आया।
इस अवसर पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआ मांगी। हाफिज ने कहा कि वर्तमान में दुनिया के कई हिस्सों में छिड़ी जंग इंसानियत के लिए दुखद है। रमजान का यह पाक महीना हमें सिखाता है कि किसी के प्रति बदले या विनाश की भावना रखना इंसानियत नहीं है।
इस अवसर परमस्जिद कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सफीक खान ने हाफिज मोहम्मद इश्तियाक को पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। इस माैके पर डॉ. सफीक खान, शेख जियाउद्दीन, इस्लाम, मेराज खान, गफ्फार खान, मुन्ना हाशमी माैजूद रहे। संवाद