फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तन्नू की रंगोली सबसे अच्छी, दूसरे स्थान पर रही डॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी काॅलेज में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों और छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और राष्ट्रभक्ति को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने विद्यार्थियों को रंगोली की भारतीय सांस्कृतिक परंपरा, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान व हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तन्नू कुमारी, द्वितीय डाली कुमारी, तृतीय आकांक्षा यादव और चतुर्थ स्थान चांदनी को मिला।
इस मौके पर प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. महेंद्र सिंह व प्रो. विजेंद्र सिंह, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. अमन मिश्रा, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. श्याम लाल यादव और डॉ. योगेंद्र तिवारी मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें