हरौरा जमुई रोड पर स्थित रोसनहर गांव के सामने पलटा आयल लदा ट्रैंकर पलटा। स्रोत- सोशल मीडिया
- फोटो : संवाद
अहरौरा से मध्य प्रदेश काला ऑयल लेकर जा रही टैंकर बुधवार की रात तीन बजे अहरौरा जमुई रोड पर स्थित रोसनहर गांव के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटकर सात आठ फीट नीचे खाई में चला गया। हादसे में चालक खलकू निवासी महदेउर पच फेडवा थाना बबुरी चंदौली ने कूद कर अपनी जान बचाई। जिससे वह बाल- बाल बच गया।
अहरौरा थाना क्षेत्र के लतीफपुर हिनौता में स्थित एक कंपनी यूनिक इंडस्ट्रीज से रात में टायर से बनने वाला काला तेल लेकर मध्य प्रदेश जा रही थी। टैंकर अहरौरा- जमुई रोड पर स्थित रोसनहर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। रोड के किनारे स्थित लगभग सात आठ फीट नीचे खाई में चला गया। टैंकर में लदा 35 हजार लीटर काला आयल जिसकी कीमत लगभग पैंतीस लाख रुपये बताया रहा है। वह नाली में बह गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया की अहरौरा के हिनौता से काला तेल लेकर रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक बाल- बाल बच गया।