फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टांडा-कैथी पीपा पुल हटा, नावों का संचालन शुरू

विज्ञापन
टांडा-कैथी गंगा नदी पर निशुल्क सवारी नाव पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
टांडा-कैथी गंगा नदी पर से पीपा (पांटून) पुल 15 जून की देर रात को हटा दिया गया। नदी पार करने के लिए चार नावों की व्यवस्था की गई है। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि पीपा को सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए निशुल्क नाव सेवा बहाल कर दी गई है। बताया कि इस पीपा पुल का निर्माण फरवरी 2021 में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कराया गया था।
यह पुल वाराणसी, जौनपुर और आजमगढ़ को जोड़ता है। स्थानीय घनश्याम पांडेय, मृत्युंजय सिंह, साजन साहू ने कहा कि पुल हटने से मार्कंडेय महादेव मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों को ज्यादा दिक्कत होगी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए टांडा-कैथी घाट पर जल्द से जल्द एक पक्के पुल के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें