अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से मानसनगर के ज्योति कान्वेंट में चल रहे समर कैंप के दौरान बुधवार को मेंहदी रचे हाथ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें किशोरियों ने आकर्षक ढंग से हाथों पर मेंहदी रचा कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान मुख्य अतिथि सोनी टीवी के चर्चित शो की कलाकार वाराणसी से आयी पूर्णिमा सिंह ने प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की।
प्रतियोगिता में धर्मशीला चौहान को पहला, शालिनी चौहान को दूसरा और अल्का गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। पूर्णिमा सिंह ने छात्राओं को कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर की छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। प्रतिभागियों को समझाया कि कम अंक आने और प्रतियोगिता में अच्छा स्थान न मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। मुख्य है प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना। इसके पूर्व निर्णायक की भूमिक सुमन सिंह और पूजा शर्मा ने निभाई। परिणमा की घोषणा उर्मिला गुप्ता ने की। प्रतियोगिता का संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता ने और धन्यवाद विजय गुप्ता ने दिया।