फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों और तस्करों पर करें सख्त कार्रवाई : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी के डीआईजी राहुल राज ने शनिवार की रात पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने जीआरपी के अधिकारियों के साथ बैठक में हिदायत दी कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही अपराधियों और तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीआरपी प्रयागराज अनुभाग के डीआईजी राहुल राज शनिवार की रात पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अवधेश मिश्र ने उनका स्वागत किया। प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित जीआरपी थाने पर उन्होंने गारद की सलामी ली। इसके बाद निरीक्षक कक्ष, महिला हेल्प लाइन डेस्क, मालखाना, विवेचना कक्ष आदि का निरीक्षण किया। साथ ही अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, असलहा रजिस्टर की जांच की। बाद में निरीक्षक और उप निरीक्षकों के साथ बैठक कर अपराधियों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि सावन में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें