फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ मानवता का भी रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज रविंद्र वर्मा ने सोमवार को नगर के आरपीएफ कॉलोनी में नार्दर्न पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान छह छायादार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर आयोजित सुरक्षा गोष्ठी में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ मानवता का ख्याल रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आईजी रेलवे रविंद्र वर्मा दल बल के साथ उत्तर मध्य रेलवे के चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने वाले थे। सुबह अचानक उनका कार्यक्रम बदल गया और चुनार के बाद वे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नार्दर्न पोस्ट का निरीक्षण करने पहुंच गए। आईजी के निरीक्षण को देखते हुए नार्दर्न के साथ पूर्व मध्य रेलवे पीडीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एचएन राम ने भी तैयारी शुरू कर दी। दिन में 11 बजे आईजी आरपीएफ कॉलोनी स्थित बैरेक में पहुंचे। यहां सीएंडटी, डाउन आदि पोस्ट के बैरेक को देखने के बाद नार्दर्न आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने बैरेक, कार्यालय, उपस्थिति पंजिका आदि को देखा। इसके बाद यहां आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में रेल संपत्ति की सुरक्षा पूरे मनोयोग से करने का आह्वान किया। कोरोना काल में आरपीएफ के जवानों से खुद भी सुरक्षित रहने, आपाराधिक गतिविधियों पर ध्यान देने के साथ मानवता के दृष्टिगत घर से भागे बच्चों, मानव तस्करी आदि पर भी बारिक नजर रखने को कहा। इस दौरान निरीक्षक चुनार वीके यादव, निरीक्षक प्रियव्रत दहिया, बबलू कुमार, डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार, आरपीएफ नार्दर्न पोस्ट प्रभारी सुरेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें