चंदौली। लॉकडाउन में सदर तहसील कर्मियों द्वारा गरीबों व असहायों तक भोजन पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस कड़ी में तहसील कर्मियों ने कांशीराम शहरी के अलावा नगर के अलग-अलग हिस्सों में भोजन के पैकेट वितरित किया। एसडीएम सदर ने बताया कि गरीबों व जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने के लिए सर्वे कार्य भी चल रहा है, ताकि कोई भी गरीब प्रशासन की इस मदद से छूटने न पाए। सुबह की पाली 260 से अधिक गरीब परिवारों को भोजन के पैकेट मुहैया कराए गए, वहीं शाम की पाली में 160 से अधिक लोगों को भोजन कराया। इस मौके पर लेखपाल पंकज कुमार सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अब्दुल समद, सुनील गुप्ता, अमीन पंकज सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक सिंह, जिलाजीत रहे।