फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ताइक्वांडो खिलाड़ी दीपिका पाल का साई में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। युवा ताइक्वांडो एकेडमी साहूपुरी की ताइक्वांडो खिलाड़ी दीपिका पाल का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के असम स्थित कोकराझार प्रशिक्षण केंद्र के लिए हुआ है। दीपिका के चयन से क्षेत्र में खुशी है। साहूपुरी के नीबूपुर निवासी द्वारिका पाल की बेटी दीपिका पाल ने जनवरी महीने में साई कोकराझार के लिए ट्राॅयल दिया था। हाल ही में घोषित परिणाम में उनका चयन हुआ है। चयन के बाद साई अधिकारियों ने उन्हें अपने एसटीसी प्रशिक्षण केंद्र के लिए चुना है।
विज्ञापन

लगभग छह साल पहले दीपिका ने युवा ताइक्वांडो एकेडमी साहूपुरी में प्रवेश लिया था। यहीं से उन्होंने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अपनी शिक्षा जारी रखी। एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक अरविंद यादव ने बताया कि दीपिका शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने जिला, मंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। दीपिका पाल के चयन पर एकेडमी से जुड़े खिलाड़ियों, समिति के सदस्यों और परिजनों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें