फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में सुषमा ने प्रमिला को हराया

Thu, 19 Nov 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर कस्बे में दशमी पोखरा के समीप सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में जय बजरंग दल कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती दंगल में अंतर प्रांतीय पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
विज्ञापन


पहलवानों के दांव पेंच देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और लोगों ने पहलवानों का खूब उत्साहवर्धन किया।  बारह हजार की सबसे महंगी कुश्ती में आजमगढ़ की सुषमा ने प्रमिला ओदरा को    पटखनी दी।


  दंगल में अलग अलग प्रांत के दर्जनों महिला और पुरुष पहलवानों ने प्रतिभाग किया।

कुश्ती में दिल्ली के हिमांशु ने सतेन्द्र गाजीपुर को, चंदौली केशरी अरविंद ने अनुज दिल्ली को, महिला पहलवान विभा आजमगढ़ ने संगीता आजमगढ़ को हराया। जबकि सुषमा आजमगढ़ ने प्रमिला ओदरा को, विजय गया ने भोनू दिल्ली को,  डीएलडब्लू के लक्ष्मण ने राजबहादुर को पटखनी दी।
विज्ञापन


जबकि जौनपुर के विजय निगम ने संदीप राणा दिल्ली को, प्रवीण गया सेठ ने राजा दिल्ली को, अरविंद बरंगा ने राकेश रौसा को हराकर जीत दर्ज कराया।

 प्रतियोगिता का उद्घाटन सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने किया। जबकि कुश्ती का शुभारंभ श्यामनारायन कुशवाहा ने फीता काटकर किया।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि  कुश्ती एक परंपरागत खेल है। दंगल में हाजी प्रमोद सेठ, दुलारे कुशवाहा, रंगीले, कांता यादव लालजी  कुशवाहा, रामजी यादव, गुड्डू यादव, राजन, रमेश बबलू, संतोष यादव, सुहेल खां, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामधनी यादव ने किया। निर्णायक मुन्नी कोच, जय सिंह आदि रहे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें