फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों का बदला है सर्जिकल स्ट्राइक

Tue, 04 Oct 2016 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
समारोह में बोलते केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डा.महेश शर्मा ।
विज्ञापन
उड़ी आतंकी हमले के दस दिनों के भीतर पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब देकर प्रधानमंत्री ने आम आदमी के दिल की पुकार सुनी है। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक जवानों की शहादत को नमन है। प्रधानमंत्री ने बता दिया है कि वे आतंक को बर्दाश्त नहीं करेंगे और पड़ोसी की उद्दंडता का जवाब देने के लिए उसकी सीमा में भी घुस सकते हैं। ये विचार सोमवार को सराय बलुुआ में अपने सम्मान समारोह में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

 सराय बलुआ में निजी कार्यक्रम में आए पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने कहा कि कहा कि चंदौली में पर्वतीय व वनीय इलाकों के साथ धार्मिक रूप से भी पर्यटन बढ़ सकता है। रामघाट से वाल्मीकि कुंड तक पक्का घाट बनाया जाएगा। कहा कि वाल्मीकि कुंड में वाटर स्पोर्ट्स पार्क की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके बनने से यहां की सूरत बदल जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के लोगों ने मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उससे सटे इलाकों में भरपूर विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उड़ी आतंकी हमले के दस दिनों के भीतर पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  आम आदमी के दिल की पुकार सुनी है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि जिले में पर्यटन के विकास की अपार संभावना है जरूरत है इके विकास की। इस अवसर पर सुभाष पांडेय, राहुल पांडेय, राधेश्याम त्रिपाठी,  उदयप्रताप  सिंह, जिलाध्यक्ष   सर्वेश कुशवाहा, अनिल जोसेफ,  जगदीश मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन उदय प्रताप    व धन्यवाद  ज्ञापन सर्वेश कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें