फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सबसे तेज दौड़े सूरज और जागृति, जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ में रविवार को आयोजित वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दम दिखाया। सौ मीटर की दौड़ में सूरज और जागृति रानी ने प्रथम स्थान हासिल कर मेडल जीते।
विज्ञापन

क्रीड़ा महोत्सव का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव ने किया। महोत्सव में 100 मीटर, 200 मीटर की दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि में छात्र-छात्राओं ने दम खम दिखाया। सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में सूरत और जूनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में जागृति रानी अव्वल रही। सीनियर बालिका वर्ग की शार्ट पुट दौड़ में नेहा और बालक वर्ग में कौशल सबसे आगे रहे। अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश केसरी ने की। खेल का संचालन इंदल राय और मंच का संचालन आलोक कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें