पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉकउाउन है लेकिन जरूरी सामानों की आपूर्ति में दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे मालगाड़ी और पार्सल ट्रेनों से आवश्यक सामग्री की आपूर्ति जारी है। इस अवधि में आवश्यक वस्तुओं का लदान, परिवहन और उतारने का काम चल रहा है। बुधवार को पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल के सासाराम स्टेशन के गुड्स शेड में आपूर्ति के लिए चावल की लोडिंग विभिन्न क्षेत्रों में वितरण के लिए की गई। इसी तरह तापघरों को बिजली उत्पादन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति के लिए कोयला के 18 रेक, खाद्यान्न के 2 रेक तथा विभिन्न मंडलों को मालगाड़ियों के 30 खाली रेकों का परिचालन कराया गया। संवाद