फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाडियों और पार्सल स्पेशल ट्रेनों से हुई आवश्यक सामान की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में 17 मई तक लॉकउाउन लागू है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन बंद है। हालांकि आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों और पार्सल स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। सोमवार को तापघरों को बिजली उत्पादन के लिए कोयला के 21 रैक, अनाज के 7 रैक तथा विभिन्न मंडलों को 28 खाली रैक का परिचालन किया गया। लॉकडाउन के दौरान मालगाड़ियों का परिचालन करते हुए आम लोगों के लिए दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की उपलब्धता में कोई कमी नही हो, इसके लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल प्रयासरत है। विद्युत सप्लाई में कोई बाधा न पहुंचे, इसके लिए विद्युत तापघरों को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है । संवाद
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन की वजह से बड़े पैमाने पर लोग जगह जगह फंसे हुए हैं। ऐसे में भूखे लोगों का पेट भरने की जिम्मेदारी लगातार रेलवे उठा रहा है। इसी क्रम में पॅ. दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन और पॅ.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में वचितों को भोजन कराया गया। आईआरसीटीसी की ओर से तैयार भोजन को रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की टीम ने जरूरतमंद सैकड़ों लोगों को भोजन कराया। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें