चंदौली। प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जिले के सुनील यादव ने वाराणसी के आशुतोष पाल को पटखनी देकर चैंपियन बने। इसी क्रम में गाजीपुर के प्रिंस ने 61 किलो भार में, 65 किलो में गोरखपुर के रवि ने, 70 किलो में मेरठ छात्रावास के विवेक पांडेय ने, 74 किलो में मथुरा के लक्ष्मी प्रसाद ने 79 किलो में बनारस के राजू यादव और 86 किलो में हरिश्चंद्र ने, 92 किलो में गाजीपुर के विशाल यादव और 97 में कानपुर के अवनीश यादव विजयी रहे।
चंदौली पालीटेक्निक में शुक्रवार खेल विभाग की ओर से तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। नौ भार वर्ग के 36 जोड़ी पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली सत्येंद्र कुमार सिंह ने विजेता पहलवानों पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान इमरान खान, कुश्ती संघ अध्यक्ष नीरज यादव, पहलवान बच्चे लाल, अशोक कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।