फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सनबीम दुलहीपुर ने मुगलसराय को हराया

विज्ञापन
मुगलसराय सनबीम स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला खेल कार्यालय की ओर से एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सनबीम स्कूल मुगलसराय में हुई। इसमें जिलास्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका हैंडबॉल, हॉकी और बास्केट बॉल प्रतियोगिता हुई। हैंडबॉल (बालक वर्ग) में पचोखर की टीम ने सनबीम दुलहीपुर को 16-14 से हराया।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में पांडेयपुर टीम ने सनबीम दुलहीपुर को 13-12 से पराजित किया। हॉकी में सनबीम दुलहीपुर ने पेनाल्टी शूट आउट में मुगलसराय टीम को हराया। बास्केट बॉल में पचोखर टीम ने सनबीम दुलहीपुर को 18-10 से पराजित किया। बास्केट बॉल बालिका वर्ग में सनबीम दुलहीपुर ने मुगलसराय को 11-6 से हराया।
उद्घाटन एवं समापन जिला ओलंपिक संघ व हैंडबॉल संघ के सचिव पीपी यादव और जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव शरद प्रताप राव ने किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल निर्णायक सूर्यभान, हैंडबॉल प्रशिक्षक अमित पाण्डेय, शालिनी राय, खेल शिक्षक रेनू, आदित्य, दिवाकर, बृजेश कुमार, नसीम, सीमा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें