फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 12 घंटे तक देरी से आईं समर स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी में स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। 12 घंटे तक समर स्पेशल ट्रेनें विलंबित होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। समर स्पेशल ट्रेनों की वजह से नियमित ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 11 घंटे, मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल तीन घंटे, भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल दो घंटे, दुर्गियाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह गया-आनंद विहार समर स्पेशल छह घंटे, आसनसोल-खातीपुरा समर स्पेशल ढाई घंटे, सियालदह-बड़ोदड़ा समर स्पेशल चार घंटे, पुरी-आनंद विहार समर स्पेशल साढ़े पांच धंटे, पुणे दानापुर तीन घंटे लेट रही। वहीं, डाउन की ओर जाने वाली चंबल एक्सप्रेस एक घंटे, गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस साढ़े 12 घंटे, आनंद विहार-गया समर स्पेशल डेढ़ घंटे, मुंबई दानापुर समर स्पेशल नौ घंटे, खातीपुरा-हावड़ा समर स्पेशल एक घंटे लेट रही। दानापुर-बलसाड़ समर स्पेशल छह घंटे, कोलकाता-उदयपुर सिटी स्पेशल फेयर साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही थी। भीषण गर्मी में स्टेशन पर बैठकर लोगों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें