फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दानापुर एवं चर्लपल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पीडीडीयू, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, काजीपेट के रास्ते दानापुर और चर्लपल्ली (हैदराबाद) के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 07419 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 31 मई से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को चर्लपल्ली से 15.20 बजे खुलकर अगले दिन रविवार 21.40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर बक्सर, आरा रुकते हुए सोमवार को 01.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 02 से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 14.00 बजे खुलकर आरा, बक्सर होते हुए शाम 17.55 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर मंगलवार को 23.40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी के 02, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 02 एवं एसएलआर के 02 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें