सनबीम स्कूल दुलहीपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने सोलर सिस्टम से लेकर जल विद्युत संयत्र, साल्ट वाटर से विद्युत उत्पादन और इको फ्रेंडली वर्ल्ड आदि माडलों का प्रदर्शन कर
न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया बल्कि इसके माध्यम से तमाम समस्याओं से बचने के उपाय भी सुझाए।
इस अवसर पर छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न नियमों पर माडलों का निर्माण कर अपनी बौद्धिक
एवं कल्पना शक्ति को मूर्त रूप प्रदान किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने फार्मर ड्रोन, अल्टीमेट कार, सोलर सिस्टम, ट्रैफिक सिस्टम इन हिली एरिया, जेनरेटर, प्लेनेटोरियम, सोलर पावर्ड ऑटो बोट, मैग्नेटिक ब्रिज,
आटोमैटिक एलार्म सिस्टम, साल्ट वाटर से विद्युत उत्पन्न करना, जल विद्युत संयंत्र, थर्मल पावर प्लांट, इको फ्रेंडली वर्ल्ड, स्मार्ट स्विच वर्जन-2 आदि माडलों का प्रदर्शन किया तथा उनके सिद्धांतों एवं क्त्रिस्या विधि से लोगों को अवगत कराया। इस प्रदर्शनी में
मुख्य अतिथि बीएचयू के एसोसिएट प्रोफेसर डा. हरि प्रकाश शर्मा रहे। डा. शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्हें विज्ञान को जीवन की उन्नति के लिए प्रयोग करने का संदेश दिया।
अभिभावकों एवं विद्यालय के अन्य वर्गों के छात्रों ने भी इस विज्ञान प्रदर्शनी का भ्रमण किया तथा उन्होंने मॉडलों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव यदुराज कनूडिया
तथा निदेशिका सुश्री श्रीमती श्वेता कनूडिया ने छात्रों की रचनात्मक कुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टि एवं चिंतन का विकास संभव है।
प्रदर्शनी के आयोजन में विद्यालय के शैक्षणिक सलाहकार श्री जेपीसी पाठक ने छात्र-छात्राओं का दिशा निर्देशन किया।