फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन 1968 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज में दरोग भर्ती परीक्षा का निरीक्षण करते डीआईजी वैभव कृष्ण। स्रोत
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा दूसरे दिन जिले के 11 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। पहली पाली में 3600 में से 2607 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 993 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे पाली में 3600 में से 2625 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 975 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरे दिन 1968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांगहे के साथ जनपद के दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना मुगलसराय क्षेत्र के नगर पालिका इंटर कॉलेज और लाल बहादुर शास्त्री पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे, चेकिंग व्यवस्था, परीक्षा कक्षों को देखा। अधिकारियों से कहा कि पेपर लीक की भ्रामक सूचनाओं, प्रश्नपत्र के क्रय-विक्रय, नकल, सॉल्वर गैंग तथा अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें