फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने धानापुर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी को पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और शिथिलता बरतने पर निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धानापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अंगद सिंह सोमवार को बैठक में समय से उपस्थित नहीं हुए। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी क्रम में, बीती रात पुलिस अधीक्षक ने धानापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेख अधूरे और रखरखाव असंतोषजनक पाए गए। इस पर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी विवेक यादव को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि विभागीय दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें