फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बोर्ड परीक्षा के फार्म में 25 तक संशोधन करा सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के आवेदन में संशोधन का अंतिम मौका दिया गया है। 25 जनवरी तक विद्यार्थी नाम, जन्मतिथि आदि संशोधित करा सकते हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राओं के विवरण में यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, तो उसे 25 जनवरी तक दुरुस्त करा लिया जाए। छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता के नाम में वर्तनी संबंधी त्रुटि, विषय, वर्ग, जन्मतिथि, जेंडर, जाति सहित अन्य जरूरी संशोधन के लिए यह अंतिम मौका दिया गया है।
सभी प्रधानाचार्य छात्रों के आवेदन और नामावली का मिलान करें और सही विवरण के साथ 25 जनवरी तक डीआईओएस कार्यालय में संशोधित अभिलेख उपलब्ध कराएं। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य छात्रों को संशोधन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार की त्रुटि सुधार की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें