फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति मनमोहक

Mon, 16 Feb 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक फेकन राम व प्रधानाचार्य हरिहर विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन



 छात्र-छात्राओं द्वारा पेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बनाया।


इस मौके पर पूर्व शिक्षक फेकन राम ने कहा कि बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका आत्मबल मजबूत होता है। पढ़ाई के साथ ही मनोरंजन बहुत जरूरी है।

इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बरकरार रहती है। प्रधानाचार्य हरिहर विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यालय की ओर से बाल संस्कार कार्यक्रम के तहत नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन, भाषण प्रतियोगिता, नाटक सहित अन्य आयोजन किए जाते हैं। इससे बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग विषयों के प्रति उनका ज्ञान बढ़ता है और वे अपने अंदर सुधार लाते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर धमाल मचाया। नृत्य व गायन की सुंदरी प्रस्तुति से बच्चों ने अथितियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। वहीं नाटकों के मंचन को दर्शकों की खूब वाहवाही मिली।
विज्ञापन


इस मौके पर कमला यादव, कल्लू प्रसाद, राजीव कुमार, राहुल, राजेंद्र, गुड्डू, भोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें