नगर स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय ‘महिला
उद्यमिता मेला’ शुरू होगा। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशा यादव ने मां
सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मेले के विशिष्ट अतिथि
नंद गोपाल जायसवाल रहे। दो दिवसीय मेले के पहले दिन महाविद्यालय की
छात्राओं द्वारा 25 स्टालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जिसमें गृह
सज्जा सहित खानपान, ग्रीटिंग कार्ड, रबर बैंड आदि सजाए गए थे।