फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने निकाला जुलूस

Sat, 24 Dec 2016 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र।
विज्ञापन
चकिया में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए शुक्रवार को छात्रों ने नगर में जुलूस निकाला तथा उपजिलाधिकारी के आवास पर प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने कहा कि चकिया मेें मेडिकल कालेज बनाने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इसके बावजूद सत्ताधारी दल के कुछ लोग मेडिकल कालेज को दूसरी जगह बनवाना चाह रहे हैं, जो चकिया के साथ अन्याय है। दरअसल चकिया में ही मेडिकल कालेज खोलने से पूरे जिले को लाभ हो सकता है। जमीन की यहां दिक्कत नहीं होगी। छात्रों ने कहा कि चकिया में मेडिकल कालेज बनाने के लिए वे आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।इसके पूर्व युवा छात्र शक्ति के बैनर तले दर्जनों युवाओं ने मुहम्मदाबाद पेट्रोल पंप से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया।
जुलूस के दौरान छात्र उपजिलाधिकारी आवास पर पहुंचे तथा वहां मेडिकल कालेज बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी को छात्रो के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान अमल मिश्रा, अफरोज खान, ताहिर मुहम्मद सिद्दीकी, मिथिलेश पांडेय, खालिद कमर, अकाश पांडेय, राजू वर्मा, सद्दाम हुसैन, आदर्श जायसवाल, जीत सिंह, मनोज प्रजापति, सारांश केशरी, प्रद्युम्न, भोला सिंह, अभिषेक गोंड़, दीपू सिंह, जमुना सोनकर, काजू खान, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें