सनबीम स्कूल में रविवार को बाल मेला उड़ान कार्यक्रम में छात्रों छात्रों को विज्ञान की जानकारी मिली। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानुडिया, निदेशिका श्वेता कानुडिया और प्रधानाचार्य सीके पालित ने किया। मेेले में 12 से अधिक कार्यशालाओं में बच्चों ने विज्ञान की बारीकियों को समझा। फ्रॉम फार्म टू टेबल के माध्यम से बच्चों को खेतों में बीजारोपण से अनाज भोजन की थाली तक पहुंचने, क्रेजी साइंस शो में विज्ञान के नवीनतम रोचक रहस्यों ने बच्चों को आश्चर्यचकित किया। सेंसरी साइंस लैब में बच्चों ने सामान्य पदार्थों से विभिन्न आकृतियों और कलाकृतियों का निर्माण करना सीखा। गो ग्रीन कार्यशाला में मिट्टी को प्रदूषण रहित बनाने के लिए छात्रों ने कंपोस्ट खाद का निर्माण जाना। छात्रों ने चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस दौरान उपप्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, एचआरडी हेड श्रुति अग्रवाल, इनोवेटिव हेड ऋतु कपूर आदि उपस्थित रहे।