प्रगतिशील इंटर कालेेज अमड़ा के छात्रों ने शनिवार को मुख्य मार्ग से कालेज तक की सड़क बनवाने की मांग करते हुए कालेज के बाहर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया । छात्रों ने इसे शीघ्र ही प्रशासन से बनावाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि अमड़ा तुलसी आश्रम मार्ग पर मचवा पुल से कालेज तक एक किलोमीटर लंबे सड़क का निर्माण आज तक नहीं र्हुआ। छात्र कच्चे मार्ग से कालेज तक जाते हैं। हल्की बारिश के में भी यह रास्ता चलने योग्य नहीं रह जाता है कालेज पहुंचना काफी कठिन हो जाता है। बताया कि मुख्य मार्ग से कालेज होते हुए यह मार्ग भगवानपुर तालाब सैयदराजा तक पहुंचता है।
कालेज के आगे खड़ंजा बिछाया गया है तथा कई स्थानों पर पिच रोड भी है। लेकिन कालेज का यह रास्ता ठीक नहीं हुआ है। कई बार सड़क निर्माण की गुहार लगाई लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। इसी तरह अमड़ा तुलसी आश्रम मार्ग भी पूरी तरह जर्जर हो गया है। गड्ढों की वजह से छात्रों को कालेज पहुंचने में दिक्कत हो रही है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण नहीं कराया जाता है तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रधानाचार्य चंद्रदेव शर्मा ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में विकास, आकाश, बृजेश, अच्छे लाल, मोनू सिंह, देवेश जायसवाल, आशुतोष उपाध्याय, शुभम सिंह, ऋतिक सिंह, विनय राय, जितेन्द्र, सूर्यदेव आदि रहे।