फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए छात्रों ने मचाया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। पीजी कालेज के प्राचार्य पर छात्र के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र नेताओं और एबीवीपी कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य सहित शिक्षक व कर्मचारी को कार्यालय के बाहर लगे गेट में ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर गेट खुलवाया। करीब पौने चार घंटे बाद सभी बाहर निकले। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को कालेज परिसर में पहुंचते ही प्राचार्य ने एक छात्र से उसका परिचय पूछा और उसे अपने कक्ष में ले गए। इस दौरान कुछ छात्र नेताओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर छात्र के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए दोपहर दो बजे प्राचार्य सहित शिक्षक और कर्मचारियों को कार्यालय का गेट बंद कर ताला जड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सकलडीहा भुवनेश चिकारा व कोतवाली पुलिस बल महाविद्यालय पहुंचे और ताला तोड़वाकर सभी को बाहर निकलवाया। इसके बाद छात्र सीओ और कोतवाली पुलिस पर दुर्व्यवहार और मारने पीटने का आरोप लगाते कालेज गेट पर धरने पर बैठ गये। शाम को एसडीएम डा. संजीव कुमार ने छात्रों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन धरनारत छात्र पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। इस बाबत प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर में बाहरी छात्रों का प्रवेश बंद है। पूछताछ के लिये छात्र को प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया था। कुछ छात्रों द्वारा कार्य को प्रभावित और अशिष्टता की गई थी। छात्रों के दुर्व्यहार का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें