फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Fri, 27 Nov 2026 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रभारी दिलशाद अंसारी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विद्यार्थियों से खुद नियमों का पालन करने के साथ स्वजन और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. रीतू खरवार, डॉ. रवींद्र यादव, डॉ. रविकांत, अमित कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें