फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा के गुर सीख कर छात्राएं बन सकेंगी सबल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आत्म रक्षा के गुर सबके लिए जरूरी है। विशेष कर महिलाओं और छात्राओं के लिए अत्यधिक आवश्यक है। ये बातें रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत करते हुए प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाए तो वे स्वयं की सुरक्षा करने में सफल होंगी। कहा कि मार्शल आर्ट छात्राओं के लिए बहुत ही कारगर है। इससे वे अपनी सुरक्षा में सफल रहेंगी। इसके लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन की पहल बहुत ही सराहनीय है। वहीं एसोसिएशन के जिला प्रभारी साजू थामस ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से जिले की बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जा रहा है। इसमें बालिकाएं बढ़चढ़ कर प्रतिभाग भी कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को इसमें प्रतिभाग कराने के लिए प्रेरित करने की अपील भी की। इस मौके पर कैलाश मिश्रा, एके सेठ, देबाशीष गोस्वामी, आजाद हुसैन, रिजवाना बेगम, सुषमा सिंह, अंजलि कुमारी, धीरज गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें