फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर बिगड़ा तो छात्रा ट्रेन से कटी

Thu, 25 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गणित का पेपर ठीक न होने से निराश होकर छात्रा ने बुधवार की भोर में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मामला सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेनुअट गांव का है।
विज्ञापन


 सुबह रेलवे लाइन पर छात्रा का शव मिला तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। किशोरी तेनुअट गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी।
  परिवार वालों के अनुसार गणित की परीक्षा देकर लौटने के बाद वह काफी निराश और दुखी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
मूल रूप से रनपुर तोरवां गांव निवासी मनीषा (16) पुत्री कमलेश प्रजापति अक्सर ननिहाल में ही रहती थी। परिवार वालों के अनुसार वह यहीं से फार्म भर कर हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी। आम तौर पर वह पढ़ने में ठीक ठाक थी, लेकिन परिवार वालों के अनुसार मंगलवार को गणित का पेपर खराब हो गया।
विज्ञापन


जब वह वापस लौटी तो अत्यंत निराश थी। उदासी का कारण पूछने पर उसने पेपर खराब होने की बात भी बतायी। परिवार वालों के ढांढस बंधाने पर वह कुछ सामान्य हुई।

 सुबह जागने पर मनीषा अपने बिस्तर पर नहीं मिली, तो घर वालों को चिंता हुई और खोज बीन शुरू की। दूसरी तरफ गांव के लोग समीप से गुजरने वाले रेलवे लाइन की तरफ गए, तो एक किशोरी का कटा शव देख कर शोर मचाया।

धीरे धीरे पूरे गांव में यह बात फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। मनीषा के घर वाले पहुंचे तो उसका शव देख कर विलाप करने लगे। गांव वालों ने किसी तरह उन्हें संभाला और पुलिस को सूचित किया।


इस संबंध में कोतवाली  पुलिस का कहना है  कि घर वालों से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के  बाद आगे की  कार्रवाई होगी।    प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही ेहै। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें