फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टांडाकला में किशन निषाद ने उठाया सबसे वजनी नाल

विज्ञापन
टांडाकला के सोनबरसा में नाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सोनबरसा स्थित अघोरेश्वर बाबा कीनाराम रामशाला प्रांगण में पारंपरिक खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें किशन निषाद ने जहां सबसे वजनी नाल उठाया। वहीं मठिया के अंकित गिरी ने सबको पटकनी देकर अव्वल पहलवान बने। इसके पूर्व रामशाला प्रांगण में हनुमान जी एवं बाबा कीनाराम का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया। तेज बारिश के कारण प्रतियोगिताओं की शुरुआत थोड़ी देरी से हुई। बावजूद इसके दर्शकों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेच आजमाए। बेहद रोमांचक मुकाबले में मठिया गांव के अंकित गिरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित नाल (वजन) प्रतियोगिता में किशन निषाद ने अपने शारीरिक बल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विक्की साहू, अनिल निषाद, आनंद सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें