फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूगोल की परीक्षा के दौरान नकल करती पकड़ी गई छात्रा, रेस्टिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध स्थानीय पीजी कॉलेज में विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। मंगलवार की सुबह की पाली में बीएड और एमए समेस्टर की परीक्षा हुई। वही दूसरी पाली में एमए तृतीय समेस्टर की परीक्षा हुई जिसमें एक छात्रा भूगोल की परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में पकड़ी गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को रस्टीकेट कर दिया है। कालेज में मंगलवार सुबह की पाली में बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 298 के सापेक्ष 290 परीक्षार्थी शामिल हुए। वही एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 415 के सापेक्ष 392 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। बीएड सहित इतिहास, शिक्षण नागरिक, शास्त्र शिक्षण, अर्थशास्त्र शिक्षण व भूगोल शिक्षण की परीक्षा हुई। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 705 के सापेक्ष 678 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. अभय वर्मा, आंतरिक उड़ाकादल के सदस्य डॉ. समीम राईन, डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय, डॉ. पवन ओझा चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें