फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जुलूस निकालने वाले प्रत्याशी पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने और चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ बैठक की। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर इलिया थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने और परिणामों के आने के बाद का विजय जुलूस नहीं निकालने पर आम सहमति बनी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी दो मई को जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम सदस्यों के लिए हुए मतदान की मतगणना की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है। विजय जुलूस निकालने वाले प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विजय जुलूस निकालने वाले प्रत्याशी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। इसके अलावा मतगणना के दौरान कोविड-19 के नियमों और चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल सहित हवलदार यादव, अखिलेश सोनकर, राजेश यादव, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार, विजय गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, एकलाख अहमद, मदन चौहान, दुर्गा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें