फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कें ताल-तलैया

Thu, 28 Jul 2016 01:44 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को हुई बारिश के बाद जलमग्न मुगलसराय-चकिया मार्ग।
विज्ञापन
वर्षों बाद सावन माह में इतनी अच्छी बारिश हुई है। मंगलवार की रात और बुधवार को दिन भर बारिश हुई। किसान इसलिए मगन हैं कि कई वर्षों के बाद सावन में इतनी अच्छी बारिश हुई है। बारिश से तालाब, मैदान, और खेतों में पानी भर गया है। 
विज्ञापन

इस वर्ष समय से बारिश शुरू होने पर किसानों ने धान की रोपाई भी कर दी। कृषि विभाग का कहना है कि तीस प्रतिशत खेतों में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। शेष इलाकों में रोपाई का काम तेज गति पर है। पर मंगलवार को रात में रुक रुक कर कभी तेज तो कभी कम बारिश हुई। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। बुधवार को दिन में बारह बजे से दोपहर दो बजे तक तेज बारिश हुई। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार से बुधवार की सुबह दस बजे तक पहाड़ी क्षेत्रों में औसत 35 मिलीमीटर तो मैदानी क्षेत्र में 35 मिलीमीटर बारिश हुई। बरसात से नगर में रेलवे के लोको कालोनी, सेंट्रल कालोनी, मानसनगर, गया कालोनी, शास्त्री कालोनी, आरपीएफ कालोनी सहितअन्य कालोनियों में जलभराव की स्थिति रही। वहीं कोतवाली में झील जैसा नजारा दिखा। इसके साथ ही चतुर्भुजपुर, काली महाल, महमूदपुर, नई बस्ती, लाठ नंबर एक आदि इलाकों में बारिश का पानी इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन

 धीना इलाके में बारिश की वजह से खेतों में रोपी गई धान की फसल डूब गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें