फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित अंबेडकर नगर में संत रविदास जयंती पर रविवार की देर शाम आयोजित भंडारे के दौरान पूड़ी लेने के चक्कर में एक युवक खौलते हुए तेल की कढ़ाई में गिरकर झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। घटना के बाद से कार्यक्रम आयोजक फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बा के अंबेडकर नगर में संत शिरोमणी रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में उनके मंदिर पर भंडारा का आयोजन किया गया था। रात्रि आठ बजे के बाद भंडारे में प्रसाद चखने के लिए वहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। इस दौरान पूड़ी लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। इसके चलते वहां हल्की धक्कामुक्की भी होने लगी। जिसमें दुर्योधन (32) खौलते हुए तेल की कढ़ाई में गिरकर झुलस गया। इस दौरान तेल छटकने के कारण वहां खड़े छोटू (16) का भी हाथ जल गया। घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने दुर्योधन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक कार्यक्रम आयोजक मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार झुलसे युवक के उपचार के लिए कहा गया है। कहा कि अचानक से भीड़ बढ़ जायेगी इसका अंदाजा किसी को नही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें